Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गर्मी में बेहोश हुए शख्स को न पिलाएं पानी, पढ़ें पूरी खबर

summer | health | heatwave

Heatwaves: देश के कई राज्यों में इस समय गर्मी चरम पर है। हीटवेव ने भी दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तो पारा भी 40 डिग्री सेल्सियल के ऊपर पहुंच गया है। गर्मी अपने साथ कई सारी बीमारियों को लेकर भी चलती है। हीटवेव के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी गाइडलाइन जारी की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के माध्यम से हेल्थ मिनिस्ट्री ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए खुद को तैयार करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि अगर गर्मी के चलते आपको घबराहट जैसा कुछ भी महसुस हो रहा है तो खुद को हाइड्रेट रखें। समय समय पर पानी पीते रहें खूब पानी पीने, लूज कपड़े पहनने, ठंडी चीजों का सेवन करें, ढीला-ढाला कपड़ा पहनने की भी हिदायत दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि यदि गर्मी की वजह से कोई बेहोश हो जाए तो इस स्थिति में उसे उसी वक्त पानी ना पिलाएं।

इस मामले में एक्सपर्टस ने बताया कि बेहोश व्यक्ति को पानी पीने में दिक्कत होती है, ऐसे में ये पेट की जगह लंग्स में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में उस व्यक्ति को सांस लेने में और समस्या हो सकती है।

अगर कोई बेहोश हो तो इमरजेंसी की स्थित में व्यक्ति के सिर को धीरे से एक तरफ झुकाकर और ठुड्डी को ऊपर उठा दें। इससे श्वसन तंत्र का रास्ता खुला रहेगा। बेहोश व्यक्ति को अगर उल्टी हो रही है तो यह पोजीशन उसका दम घुटने से बचाता है। बेहोश व्यक्ति को अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उसे सीपीआर देने की कोशिश करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग