श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chardham : हरिद्वार-ऋषिकोश में ऑफलाइन पंजीकरण कल से शुरू होगा

kedarnath dham devotees praised Uttarakhand government know here in details

Chardham Yatra 2024 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होगी। चारधाम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। चारधाम यात्रा के लिए बुधवार से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की जाएगी। अभी हरिद्वार और ऋषिकोश में बुधवार से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण की शुरुआत होगी। हरिद्वार में 6 काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर हर धाम के लिए 500-500 भक्तों के लिए पंजीकरण किए जाएंगे।

बता दें, उत्तराखंड सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले ही दे रखी है। ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए श्रद्धालु घर बैठे पंजीकरण करा रहे हैं। वहीं, उतराखंड में प्रवेश करने वाले भक्तों को जगह-जगह ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जा रहा है। हरिद्वार के जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में अपने कार्यालय परिसर में 6 काउंटर खोले हैं। इन काउंटरों पर बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 500-500 यात्रियों की बुकिंग के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। यही नहीं, काउंटरों पर लोगों की सुविधा के लिए इंटरनेट, लाइट और यात्रियों के बैठने की सुविधा की व्यवस्था की गई है।   

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि यात्रियों को चारधाम लेकर जाने वाले वाहनों को रोशनाबाद में स्थित एआरटीओ कार्यालय से ग्रीनकार्ड मिलेंगे। ग्रीनकार्ड बनाने के लिए भी विभाग ने एक काउंटर खोला है। इस काउंटर पर वाहन चालकों को आसानी से ग्रीनकार्ड मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए जो स्लॉट बनाए गए हैं, अगर वह कम पड़ जाएंगे तो आपातकालीन स्थिति के लिए और स्लॉट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आसानी से हर यात्री का पंजीकरण हो सके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज