Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Vicky Kaushal की इस हरकत पर नाराज हो गई थीं Katrina Kaif, शादी ना करने की दे डाली थी धमकी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि शादी से पहले विक्की की एक हरकत पर कैटरीना ने उनसे शादी न करने की धमकी दे डाली थी।
Vicky Kaushal| shreshth bharat

Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। ये जैसे ही अपनी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, वो वायरल हो जाती है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, उनकी डेट की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। उन्होंने शादी होने तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था।

अब दोनों पति-पत्नी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि शादी से पहले विक्की की एक हरकत पर कैटरीना ने उनसे शादी न करने की धमकी दे डाली थी। विक्की ने खुद इसका खुलासा किया है।

इस वजह से कैटरीना ने दी थी शादी न करने की धमकी

एक मीडिया चैनल को दिए गए पुराने इंटरव्यू में विक्की ने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की आधी शूटिंग पूरी कर ली थी और उन्हें शादी के दो दिन के भीतर काम पर लौटना था। जब कैटरीना को इस बात का पता चला तो उन्होंने सीधे तौर पर उन्हें शादी न करने की धमकी दे डाली।

बॉलीवुड का ग्लैमर छोड़ इस हसीना ने मौलाना से की शादी, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी…

विक्की ने बताया कि मैंने अपनी शादी से पहले फिल्म की आधी शूटिंग कर ली थी और फिर मैंने अपनी शादी के लिए छुट्टी ले ली। शादी के ठीक बाद, दो दिनों के भीतर, वे मुझे सेट पर बुला रहे थे। तो फिर मुझे धमकी मिल गई थी कि तुम्हे दो दिन बाद सेट पर ही जाना है तो शादी रहने ही दो। फिर मैंने कुछ कहा नहीं और मैं शादी के पांच दिन बाद सेट पर गया था।

साल 2021 में दोनों ने की थी शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘बैड न्यूज‘ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब विक्की छावा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें विक्की के ट्रांसफॉर्मेशन के लोग दीवाने हो गए हैं।

कभी वेटर-ड्राइवर का किया था काम, आज करोड़ों का मालिक है बॉलीवुड का ये एक्टर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना