Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉलीवुड का ग्लैमर छोड़ इस हसीना ने मौलाना से की शादी, अब जी रहीं ऐसी जिंदगी…

क्या आप जानते है कि बॉलीवुड में एक ऐसी भी हसीना है, जिसने एंट्री के साथ ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। फिर एक दिन अचानक इस ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई।
Sana Khan| shreshth bharat

Sana Khan: सपनों की नगरी मुंबई में रोज न जाने कितने ही लोग अपनी पहचान बनाने और शोहरत कमाने के लिए आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही इस चकाचौंध भरी नगरी में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं।

कहा जाता है कि बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपना नाम बनाना बहुत मुश्किल है। यहां एक्टर्स को नाम बनाने में सालों का वक्त भी लग जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड में एक ऐसी भी हसीना है, जिसने एंट्री के साथ ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। फिर एक दिन अचानक इस ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई।

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सना खान की। सना सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 6’ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब सना खान फिल्म इंडस्ट्री  छोड़ चुकी हैं। उन्होंने ग्लैमर को छोड़ धर्म का रास्ता अपनाया और फिर मौलाना अनस सैयद से शादी कर ली।

सलमान खान के साथ आ चुकीं हैं नजर

बता दें कि सना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ (2005) से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जय हो’ समेत कई हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया।

हालांकि, सना का ये सफर ज्यादा नहीं चला और उन्होंने साल 2020 में अचानक ही बॉलीवुड को छोड़ दिया। इस पर सना का मानना था कि वो जो कर रही थीं, उससे काफी यंग लड़कियों को गलत सीख मिल रही थी। इसलिए उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ने का फैसला लिया।

कभी वेटर-ड्राइवर का किया था काम, आज करोड़ों का मालिक है बॉलीवुड का ये एक्टर

मुस्लिम धर्मगुरु से की शादी

इसके बाद साल 2020 में सना ने मुफ्ती अनस सैयद से शादी की। बता दें कि मुफ्ती अनस सैयद एक मुस्लिम धर्मगुरु है। दोनों को साल 2023 में एक बेटा भी हुआ है। आज सना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफ में कोई कमी नहीं आई हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सना करीब 20 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं सना खान (Sana Khan) के पति हीरो के कारोबारी हैं। अपने बिजनेस से वो भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।

Stree 2 Song: नोरा फतेही या तमन्ना भाटिया? किसका गाना फैंस को आया ज्यादा पसंद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार