Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म का किया एलान, जानें कब होगी रिलीज

Vicky Kaushal: अपनी शानदार एक्टिंग और चार्म के लिए फेमस अभिनेता विक्की कौशल अपनी अगामी फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
Vicky Kaushal| shreshth bharat

Vicky Kaushal: अपनी शानदार एक्टिंग और चार्म के लिए फेमस अभिनेता विक्की कौशल अपनी अगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विक्की इस फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर पर भी लोग दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का एक गाना ‘तौबा-तौबा’ रिलीज किया गया, जिसमें विक्की के डांस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। विक्की कौशल ‘बैड न्यूज’ के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की की एक और आगामी फिल्म इन दिनों चर्चा में है। उनकी ये फिल्म उनकी अभी तक की फिल्मों से बिलकुल अलग हैं।

जहीर ने शेयर की डेटिंग की तस्वीर, सोनाक्षी का आया प्यार भरा रिएक्शन

इस फिल्म का नाम ‘छावा’ बताया जा रहा है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर कर रहे हैं। विक्की ने इस फिल्म को बेहद खास बताया है और फिल्म की शूटिंग को लेकर बात भी की हैं।

विक्की ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि ‘छावा’ में मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने संगीत दिया है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हुई है।

कभी राज कपूर के साथ नजर आई थी ये रूसी एक्ट्रेस, अब पहचानना भी मुश्किल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड