Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनियाभर में बज रहा ‘बैड न्यूज’ का डंका, सात दिनों में की इतनी कमाई

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले वीकेंड में ही धूम मचा दी है। इंडिया से ज्यादा 'बैड न्यूज' का कलेक्शन वर्ल्डवाइड रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड...
Bad Newz Box Office Collection| shreshth bharat

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ (Bad Newz) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म रिलीज के साथ ही धीमी गति से बढ़ रही थी, लेकिन वीकेंड तक इस हॉट जोड़ी को देखने के लिए थिएटर में दर्शकों की भीड़ लग गई।

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले वीकेंड में ही धूम मचा दी है। इंडिया से ज्यादा ‘बैड न्यूज’ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस किया है।

Bad Newz Box Office Collection: इंडिया में सात दिनों में बैड न्यूज का कितना कलेक्शन?

भारत और दुनियाभर में एक हफ्ते में विक्की-तृप्ति और एमी विर्क की फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बैड न्यूज एक रेयर मेडिकल कंडीशन पर आधारित है, जिसमें एक महिला के जुड़वां बच्चों के दो अलग-अलग बायोलॉजिकल फादर है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी ने इसे बड़े ही अच्छे तरीके से परदे पर प्रदर्शित किया है और शायद यही कारण है कि लोग इस फिल्म को इतना पसंद कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 को लेकर आए ये 5 बड़े अपडेट, जानें कौन करेगा होस्ट

हालांकि, बुधवार के मुकाबले फिल्म का गुरुवार को कलेक्शन थोड़ा कम रहा। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ तक की कमाई की।  वहीं फिल्म ने सेकंड वीकेंड से पहले डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 42.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

जल्द कर सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा पार

विक्की कौशल- तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर ‘बैड न्यूज’ वर्ल्डवाइड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शक इस फिल्म पर भरपूर प्यार लुटा रहे है। इस फिल्म ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड 71.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मूवी ने ओवरसीज मार्किट में टोटल 24 करोड़ की कमाई की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग