श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

प्यार, शादी और तलाक… ज्यादा दिन नहीं चल पाई इन सितारों की लव मैरिज

इनमें से कुछ आज भी साथ हैं तो कुछ का रिश्ता टूट चुका है। चलिए, आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताएंगे, जिनकी लव मैरिज ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई…
Bollywood star love marriage

Bollywood star love marriage: सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से लव मैरिज की है। सोनाक्षी और जहीर की तरह बॉलीवुड के कई सितारों ने लव मैरिज की है। इनमें से कुछ आज भी साथ हैं तो कुछ का रिश्ता टूट चुका है। चलिए, आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताएंगे, जिनकी लव मैरिज ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई…

मिथुन चक्रवर्ती और हेलना ल्यूक

मिथुन चक्रवर्ती ने हेलना ल्यूक से लव मैरिज की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। चार महीने बाद ही वे एक-दूसरे से अलग हो गए।

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

इंडस्ट्री के फेमस कपल मंदना करीमी और गौरव गुप्ता ने लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ वजहों से वे 6 महीने के अंदर ही एक-दूसरे से अलग हो गए।

चाहत खन्ना और भरत नरसिंघानी

टीवी एक्ट्रेस ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी के साथ शादी की थी, जब उनकी उम्र 20 साल थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2007 में तलाक हो गया। पहली शादी में फेल होने के बाद चाहत खन्ना ने दूसरी शादी साल 2013 में फरहान मिर्जा से रचाई थी।

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर

जेनिफर विंगेट और करण सिंह टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे। इसी शो से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। इसके बाद जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर ने 2012 में शादी कर ली, लेकिन यह शादी सिर्फ दो साल ही चली और 2014 में उनका तलाक हो गया।

अली मर्चेंट और सारा खान


बिग बॉस शो में सारा खान को अली मर्चेंट से प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही सारा ने अली मर्चेंट से तलाक ले लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी