श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रोहित की पारी पर फिदा हुए ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’, जमकर की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत टी 20 वर्ल्डकप 2024 जीते।
Shoaib Akhtar reaction on Indian Team

Shoaib Akhtar reaction on Indian Team: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 के मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया और T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। रोहित की इस पारी की कई खिलाड़ियों ने तारीफ की है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है।

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1805323457301037215

मैं चाहता हूं भारत जीते वर्ल्डकप

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “रोहित शर्मा ने वही किया, जो उन्हें करना चाहिए था। उन्होंने बैट से शानदार खेल दिखाया है। रोहित ने मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की है। एक सच्चा लीडर ऐसे ही खेलता है। वे निःस्वार्थ होकर खेलते हैं और देश के लिए खेलना और जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहा भारत ने बहुत बढ़िया खेला, मैं चाहता हूं कि वर्ल्ड कप उपमहाद्वीप में ही रहे। भारत वर्ल्डकप जीतने का 100 प्रतिशत हकदार है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी भारत

27 जून को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जो भारत के समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरु होगा। बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी की और 205 रन बनाए थे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया था और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान की भविष्यवाणी हुई सच, जिसे याद कर भावुक हुए अफगानी कप्तान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज