Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AFG vs BAN: अफगानी कप्तान राशिद खान का जलवा, बनाए खास रिकॉर्ड

कप्तान राशिद खान ने इसी मैच में एक बड़ा कारनामा किया है। राशिद टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं...
rashid khan new record | afg vs ban match | shreshth bharat

Rashid Khan New Record: टी20 वर्ल्ड कप 2204 के सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस बड़ी कामयाबी के साथ टीम के कप्तान राशिद खान ने इसी मैच में एक बड़ा कारनामा किया है। राशिद टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। राशिद ने इस मुकाबले में 4 विकेट लिए थे और इन्हीं 4 विकेट के साथ राशिद टी20 में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में दूसरे नंबर के गेंदबाज बन गए।

एक ही मैच में अपने नाम दर्ज किए दो रिकॉर्ड

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 4 ओवर्स में जहां सिर्फ 23 रन दिए तो वहीं 4 अहम विकेट भी हासिल करने में कामयाब हुए। इसी के साथ राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए। वे टिम साउदी के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान के नाम अब 152 विकेट दर्ज है। वहीं इस लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज टिम साउदी के नाम पर 164 विकेट दर्ज हैं।

पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान की भविष्यवाणी हुई सच, जिसे याद कर भावुक हुए अफगानी कप्तान

राशिद ने एक और बड़े रिकॉर्ड में शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार एक मैच में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद के नाम अब 9 बार ये कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शाकिब ने 8 बार ये कारनामा किया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 4 प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाज

राशिद खान – 9 बार

शाकिब अल हसन – 8 बार

हेनरी सेनयोनडो (युगांडा) – 7 बार

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टिम साउदी – 164 विकेट

राशिद खान – 152 विकेट

शाकिब अल हसन – 149 विकेट

बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, राशिद ने किया कमाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही