श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बिपाशा बसु ने फैंस के साथ शेयर किया बेटी ‘देवी’ का क्यूट वीडियो


Bipasha Basu: बिपाशा बसु फिल्मों की दुनिया से दूर अपने पति करन सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी नन्ही परी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस की बेटी ‘देवी’ उन्हें गले लगाने के लिए उनकी ओर दौड़ती है। मां-बेटी के इस प्यार भरे वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी देवी को गले लगाने के लिए उनकी बाहों में दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बांहें फैलाए बिपाशा बेसब्री से अपनी बेटी के गले लगने का इंतजार कर रही थीं। वीडियो में, देवी को “पापा पापा” कहते हुए सुना जा सकता है, जब वह पिता करण सिंह ग्रोवर की ओर बढ़ती हैं, जो उन्हें बड़े प्यार से पकड़ लेते हैं।

फैंस का रिएक्शन आया सामने

बिपाशा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “गुड़िया।” बिपाशा द्वारा वीडियो साझा करने के तुरंत बाद, फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “यह आज इंटरनेट पर सबसे प्यारा वीडियो होना चाहिए!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितना मनमोहक! पूरे दिल से प्यार और खुशी…देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है।”

इससे पहले गुरुवार को बिपाशा ने अपने पति के साथ पूल डे की कई तस्वीरें शेयर की थीं। बिपाशा और करण की लव स्टोरी 2015 में भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर शुरू हुई, जहां वे पहली बार मिले और बाद में एक साल की डेटिंग के बाद अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी