Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रिंसिपल ने लेडी टीचर के गाल नोंचे, फाड़ दिया सूट, वीडियो वायरल

Aagra school principal | shreshth bharat |

Agra School Principal: उत्तर प्रदेश के आगरा के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच हाथापाई देखी जा सकती है। ये वीडियो आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि लेडी टीचर ने प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगाया। तो वहीं, महिला प्रिंसिपल का आरोप है कि ले़डी टीचर लेट आती हैं। कुछ देर तक बहस चलती रही देखते ही देखती दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

वीडियो में महिलाओं को एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया। लेडी टीचर ने प्रिंसिपल को कहा, तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी। बस फिर क्या था इतना सुनते हुए प्रिंसिपल और भी ज्यादा भड़क गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बहस ना करने के लिए कहा, लेकिन दोनों में से कोई भी सुनने को तैयार नहीं था।

बहस चलती रही और थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई। महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया। इसी बीच मार पिटाई शुरू हो गई। इसी दौरान लेडी टीचर ने प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है, जहां शुक्रवार की सुबह महिला टीचर गुंजा चौधरी स्कूल लेट पहुंची थीं। इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोक दिया और फिर दोनों की लड़ाई बढ़ गई। महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर, दोनों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा