Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

KGMU Report: कोविशील्ड लगवाने वालों को नहीं होगा कोई खतरा

Untitled design (31)

KGMU Report : अगर आपने भी कोरोना से बचने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, कोविशील्ड के टीके से खतरे की आशंकाओं के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग ने देशभर के शोधपत्रों के अध्ययन की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन लगवाने के दो साल बाद ब्लड क्लाटिंग, दिल का दौरा पड़ने व न्यूरो से संबंधित बीमारियों की आशंका न के बराबर है।

केजीएमयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आरके गर्ग के निर्देशन में इस अध्ययन को किया गया। इसके बाद देशभर में एक शोधपत्र जारी किया है, जिसके अनुसार दो साल बाद ब्लड क्लाटिंग, दिल का दौरा पड़ने व न्यूरो से संबंधित बीमारियों की आशंका न के बराबर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वैक्सीन लगने के दो हफ्ते के अंदर ही देशभर में करोड़ों लोगों में से सिर्फ 136 लोगों को कोविशील्ड से कुछ परेशानी हुई थी।

न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. गर्ग ने बताया कि जून 2022 तक देशभर में 1,97,34,08,500 कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं। देश में ज्यादातर लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी। वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर प्रकाशित शोध पत्रों का अध्ययन डॉ. हरदीप सिंह मल्होत्रा, डॉ. इमरान रिजवी और डॉ. बालेंद्र प्रताप सिंह आदि ने किया।

आपको बता दें, वैक्सीन लगवाने के 2 सप्ताह के अंदर लोगों के सामने कुछ समस्याएं आई थीं, जिनमें ब्रेन और स्पाइन कॉर्ड में सूजन और फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर के मामले शामिल थे। ये मामले मुख्य रूप से दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल और केरल से सामने आए थे। इसलिए दो साल बाद वैक्सीन के दुष्प्रभाव की आशंका बेहद कम है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा