Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Valentine’s Day: रोमांटिक हफ्ते की शुरुआत, जानिए किस दिन मनाते हैं कौन सा डे

रर

दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों के लिए मशहूर त्यौहार ने दस्तक दे दी है। फरवरी के महीने में आने वाला है वैलेंटाइन डे। इस महीने के 7 तारीख से शुरू होता है वैलेंटाइन वीक। वैलेंटाइन वीक को विश्वभर के सारे प्रेमी जोड़े बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस वीक के हर एक दिन को अलग-अलग दिनों के रुप में मनाया जाता है।

वेलेंटाइन डे  की शुरुआत 14 फरवरी को रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन को फांसी देने के बाद से हुई थी। दरअसल फांसी लगने से पहले पादरी सेंट वैलेंटाइन ने अपनी आंखें जेलर की नेत्रहीन बेटी को दान कर दी थी। उनके इस निस्वार्थ प्रेम भाव को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रुप में मनाया जाता है।

वेलेंटाइन डे से ठीक एक हफ्ते पहले शुरु होता है वैलेंटाइन वीक

7 फरवरी को मनाया जाता है रोज डे

प्यार के इस सप्ताह की शुरुआत होती है रोज डे के साथ, लोग अपने मन पंसद लोगो को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते है। अगर आप इस दिन किसी को गुलाब गिफ्ट कर रहे है, तो रंग का बेहद ध्यान रखे। वो कहते है न हर रंग कुछ कहता है, वैसे ही हर रंग का गुलाब आपके भावनाओं को दर्शाता है। लाल रंग का गुलाब आप उनको दे सकते है जिनसे आप प्रेम करते हैं, तो वही पिला गुलाब आपकी दोस्ती को दर्शाता है।

8 फरवरी को मनाया जाता है प्रपोज डे

वैलेंटाइन वीक के दुसरे दिन प्रपोज डे मनाते है। प्रपोज डे को प्यार के इज़हार करने के लिए बेस्ट डे माना जाता है। अगर आप भी अपने प्यार का इज़हार अपने चाहनेवाले से करना चाहते है, तो प्रपोज डे आपके लिए सबसे अच्छा दिन है। शादी के लिए प्रपोजल के लिए भी यह दिन एक अच्छा दिन माना जाता है।

9 फरवरी को मनाया जाता है चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन को प्रेमी चॉकलेट डे के रुप में मनाते है। चॉकलेट डे के दिन लोग अपने मन-पसंद लोगो को चॉकलेट गिफ्ट करते है। कहा जाता है कि चॉकलेट आपके रिश्ते में मिठास लाता है। चॉकलेट डे को आप अपने परिवार के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते है। इस दिन आप घर के छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक, आप हर किसी को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते है।

10 फरवरी को मनाया जाता है टेडी डे

टेडी डे को वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन मनाया जाता है। आमतौर पर लड़कियां टेडि बियर बहुत पसंद करती है, इसलिए इस दिन पर प्रेमी अपने प्रमिकोओं को टेडी बियर गीफ्ट करते है। टेडी बियर को देखभाल और स्नेह का प्रतीक भी माना जाता है।

11 फरवरी को मनाया जाता है प्रॉमिस डे

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के रुप में मनाया जाता है। प्रॉमिस डे को लोग अपने जीवनसाथी या अपने प्रेमिकोओं से साथ निभाने का वादा करते है। प्रॉमिस डे को आप अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ-साथ अपने परिजनों के साथ भी मना सकते है।

12 फरवरी को मनाया जाता है हग डे

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। प्यार के इस सप्ताह में आप अपने मन-पंसद लोगो को गले लगाकर उन्हें ये एहसास दिला सकते है कि आप उनसे बेहद प्यार करते है।

13 फरवरी को मनाया जाता है किस डे

वैलेंटाइन वीक के सातवे दिन किस डे के रुप में मनाया जाता है। प्रेमी अपने प्रमिकोओं को किस करके अपने भावनाओं को बताते है।

14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

प्यार के इस सप्ताह का अंत वैलेंटाइन डे पर होता है। इस डे को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते है, कुछ लोग इस दिन को अपने परिवार के साथ मनाना पंसद करते हैं, तो कुछ लोग इस दिन को अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ मनाना पंसद करते है।    

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण