श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिद्धार्थ रॉय कपूर का बड़ा एलान, भारत के पहले चुनाव आयुक्त पर बनाएंगे फिल्म

Sukumar Sen Biopic: इन दिनों बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। यही वजह है कि ज्यादातर मेकर्स बायोपिक मूवीज बना रहे हैं।
exit poll (1)

Sukumar Sen Biopic: इन दिनों बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। यही वजह है कि ज्यादातर मेकर्स बायोपिक मूवीज बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एलान किया है कि वह भारत के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह सुकुमार सेन की कहानी को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

RKF ने फिल्म के राइट्स खरीदे

सिद्धार्थ रॉय कपूर इस बायोपिक को जल्द लेकर आने वाले हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रॉडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म (RKF) ने पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की बायोपिक बनाने के राइट्स भी खरीद लिए हैं। ‘रॉकेट बॉयज’ वेब सीरीज की सफलता के बाद अपनी नई फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए सिद्धार्थ काफी एक्साइटेड हैं। वह लोगों को बताना चाहते हैं कि सुकुमार सेन कौन हैं और उनके जीवन का संघर्ष क्या रहा है?

कौन हैं सुकुमार सेन?

बता दें, सुकुमार सेन 1950 से लेकर 1958 तक भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त रहे हैं। वह एक सिविल सर्वेंट थे। उन्होंने भारत के पहले दो आम चुनावों को सफलता के साथ पूरा करवाया। ये चुनाव 1951-52 और 1957 में हुए थे। वह साल 1953 में सूडान के पहले चुनाव आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं। सुकुमार सेन के पिता भी सिविल सर्वेंट थे। अब उनके जीवन पर फिल्म बनने जा रही है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया एलान

लोकसभा इलेक्शन के परिणामों के बीच सिद्धार्थ रॉय कपूर ने ये बड़ा एलान किया है। हालांकि, फिल्म में सुकुमार सेन का किरदार कौन निभाएगा, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। रॉय कपूर फिल्म्स की तरफ से X पर एक पोस्ट शेयर कर कहा गया है कि, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पिछले महीने में कौन सा चिन्ह दबाया…यहां एक अविश्वसनीय कहानी है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे! रॉय कपूर फिल्म्स ने हमारे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और भारत के पहले चुनाव के दूरदर्शी वास्तुकार सुकुमार सेन पर एक बायोपिक की घोषणा की है!’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना