श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कमला हैरिस बन सकती हैं राष्ट्रपति! भारतीय मूल के इन अमेरिकी सांसदों ने दिया समर्थन; जानें क्या है मामला

जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव में पीछे हटने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। अचानक लिए गए उनके इस फैसले की काफी तारीफ हो रही हैं...
US President Election 2024| shreshth bharat

US President Election 2024: जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव में पीछे हटने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। अचानक लिए गए उनके इस फैसले की काफी तारीफ हो रही हैं। अमेरिकी संसद में मौजूद पांच भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों ने भी जो बाइडन के निर्णय की तारीफ की हैं, लेकिन इनमें से तीन ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाए जाने का समर्थन किया है। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति हैं।

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े पांच भारतीय सांसदों के नाम राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और एमी बेरा है। इन पांच सांसदों में से अभी केवल रो खन्ना, श्री थानेदार और प्रमिला जयपाल ने ही कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद देने के लिए अपना समर्थन दिया है। प्रमिला जयपाल ने सबसे पहले कमला हैरिस को समर्थन देने की बात कही थी। बता दें, प्रमिला जयपाल चार बार की सांसद हैं और अमेरिका के निचले सदन के लिए निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला भी हैं।

US President Election 2024: जो बाइडेन अब नहीं लड़ेगे राष्ट्रपति चुनाव, चिठ्ठी

प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और श्री थानेदार ने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया हैं। साथ ही तीनों सांसदों ने जो बाइडन की भी तारीफ की। अन्य सांसदों ने भी अभी खुलकर कमला हैरिस को समर्थन नहीं दिया है।

US President Election 2024: डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन पर टिकी सबकी नजरें

जो बाइडन के राष्ट्रपति पद से पीछे हटने के बाद सभी की नजरें अगस्त में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन पर हैं। अब कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो कन्वेंशन से पहले वर्चुअली भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बन सकती है। आपको बता दें कि यदि कोई अन्य नेता राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करता है, तो उसे कन्वेंशन में 600 पार्टी सदस्यों का समर्थन हासिल करना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज