Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मानसून सत्र का जोरदार आगाज, NEET विवाद पर सदन में जमकर गरजे अखिलेश

विपक्ष NEET पेपर लीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। आज सत्र के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने जमकर सरकार पर निशाना साधा...
union-budget-2024 Parliament Budget Session Akhilesh YADAV roared on NEET controversy BJP CONGRESS

Parliament Budget Session: संसद का मानसून सत्र सोमवार, 22 जुलाई से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। विपक्ष NEET पेपर लीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। आज सत्र के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने जमकर सरकार पर निशाना साधा।

NEET विवाद को लेकर जमकर गरजे अखिलेश

लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले में सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “देश के कई सेंटर्स पर कई हजार बच्चे प्रवेश परीक्षा में पास हो गए हैं, लेकिन क्या सरकार ने ये जानने की कोशिश की कि उन सेंटर्स पर इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है।” इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व की सरकारों में हुए पेपरलीक का मुद्दा उठाकर बचाव करने की कोशिश की और कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों में जितने पेपर लीक हुए उन सब की सूची उनके पास है।

यहां देखें वीडियो-

सत्र का जोरदार आगाज (Parliament Budget Session)

बता दें कि कार्यवाही शुरू होते ही NEET पेपर लीक के मुद्दे पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट मुद्दे पर बयान दे रहे थे, जिस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि नीट विवाद की वजह से कई छात्रों की मौत हुई। 

यह भी पढ़ें- संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, निर्मला सीतारमण पेश करेगी आर्थिक सर्वे

लोकसभा में क्या बोले राहुल गांधी

वहीं, इस मामले पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नीट विवाद से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां हैं और पैसे के बल पर सौदा संभव है। राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में जो भी खामियां हैं, उन्हें दूर किया जाना चाहिए। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग