Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: 88 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

loksabha election 2024 | election 2024 | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2nd Face: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज यानी शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है। इस चरण में भी कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान अधिक मात्रा में हो, इसके लिए भी वोटरों को कई कार्यक्रमों के तहत जागरूक भी किया जा चुका है।

इन राज्यों में होगा मतदान
दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, भूपेश बघेल, शशि थरूर जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध
लगभग 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18वीं लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा