श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कनाडा के हिंदू सांसद को दी धमकी, मिला करारा जवाब

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। दरअसल, उसने खुलेआम कनाडा (Canada) के निर्वाचित सांसद को धमकी दे दी...
Canada| Mp Chandra Arya| SHRESHTH BHARAT

Canada: भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। दरअसल, उसने खुलेआम कनाडा (Canada) के निर्वाचित सांसद को धमकी दे दी। आतंकी पन्नू भारतीय मूल के हिंदू कनाडाई सांसद को ना सिर्फ धमका रहा है, बल्कि उनसे वापस इंडिया लौट जाने की हिदायत भी दे रहा है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने एक वीडियो जारी करके कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को उनके समर्थकों के साथ भारत जाने के लिए कह रहा है। बता दें कि चंद्र आर्य कनाडा के ऐसे हिंदू सांसद हैं, जो कनाडा में लगातार फैल रहे खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। चंद्र आर्य कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार में मचा कोहराम, Elon Musk को तगड़ा झटका; एक झटके में डूबे इतने पैसे

वीडियो में पन्नू ने क्या कहा?

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहता है, ‘चंद्र आर्य और उनके समर्थकों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है। चंद्र आर्य कनाडा में भारत के एजेंडे का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्हें कनाडा की नागरिकता छोड़कर भारत लौट जाना चाहिए। चंद्र आर्य और उनके समर्थक खालिस्तानियों के खिलाफ काम कर रहे हैं। कनाडा में रह रहे खालिस्तानी सिख कनाडा के प्रति अपनी देशभक्ति साबित कर चुके हैं। हम कनाडा के प्रति वफादार हैं।’

चंद्र आर्य ने दिया ये जवाब

खालिस्तानी पन्नू के वीडियो पर चंद्र आर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘खालिस्तानियों ने में हिंदू BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और नफरत फैलाई, मैंने उनके इस कृत्य की निंदा की। मेरी निंदा के जवाब में सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी किया है। पन्नू मुझसे और मेरे हिंदू-कनाडाई दोस्तों से भारत लौटने को कह रहा है, लेकिन में उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से कनाडा आए हैं। कनाडा हमारी भूमि है। कनाडा के सामाजिक-आर्थिक विकास में हमने बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन अब इस भूमि को खालिस्तानी चरमपंथी दूषित कर रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1816045238965645689

बता दें कि पन्नू एक कनाडाई और अमेरिकी नागरिक है, जो खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया के रूप में काम करता है।

सोने के दरवाजे से लेकर आलीशान रूम तक, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...