Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोने के दरवाजे से लेकर आलीशान रूम तक, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

आपने कई ऊंचे-ऊंचे ट्रैक किए होंगे, कई ऊंची इमारतों पर भी गए होंगे, लेकिन क्या आपने दुनिया के सबसे ऊंचे होटल में बैठकर खाने का आंनद लिया...
Gevora Hotel| dubai| shreshth bharat

Gevora Hotel: आपने कई ऊंचे-ऊंचे ट्रैक किए होंगे, कई ऊंची इमारतों पर भी गए होंगे, लेकिन क्या आपने दुनिया के सबसे ऊंचे होटल में बैठकर खाने का आंनद लिया है? जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे ऊंचे होटल गेवोरा की, जो दुबई में है। होटल की ऊंचाई 356 मीटर है। इसमें 75 फ्लोर्स है।

गेवोरा होटल (Gevora Hotel) की बिल्डिंग पूरी तरह से गोल्ड कलर की है, जिसमें 4 रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल डेक, 71वें मंजिल पर लग्जरी स्पा, हेल्थ क्लब और जकूजी भी है। बता दें कि इससे पहले जेडब्लू मेरियट मार्किस होटल दुनिया का सबसे ऊंचा होटल था, जिसकी ऊंचाई 355 मीटर है। आइए आपको बताते हैं गेवोरा होटल की कुछ खास बातें…

अगर इस होटल की ऊंचाई की बात करें तो इसकी ऊंचाई होटल पैरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंची है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 300 मीटर है और गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है।

गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। इस होटल में सबसे खास है एंट्रेंस। आप इस होटल में गोल्ड प्लेटिड रिवॉल्विंग डोर्स से अंदर दाखिल होते हैं।

इस होटल की छत पर पूल बार बनाया गया है, जहां से पूरा शहर नजर आता है। पूल टॉप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत (828 मीटर) बुर्ज खलीफा के सामने है। यहां से बुर्ज खलीफा साफ-साफ नजर आता है।

बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में है, जिसकी ऊंचाई गेवोरा होटल के दो गुने से भी 116 मीटर ज्यादा है।

अब कोर्ट सुनाएगा फैसला और AI लिखेगा, पहले हाइब्रिड कोर्ट रूम की हुई शुरुआत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग