Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिकी शेयर बाजार में मचा कोहराम, Elon Musk को तगड़ा झटका; एक झटके में डूबे इतने पैसे

भारतीय शेयर मार्केट में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही ग्लोबल संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी बाजार की
Elon Musk| shreshth bharat

Elon Musk: भारतीय शेयर मार्केट में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही ग्लोबल संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी बाजार की हालत भी खराब है। S&P से लेकर Gift Nifty तक सबका बुरा हाल है और ये लाल निशान पर बने हुए हैं। शेयर मार्केट के इस गिरावट का सबसे बुरा असर दुनिया के टॉप अमीरों की संपत्ति पर पड़ा है और सबसे तगड़ा झटका एलन मस्क को लगा है।

ग्लोबल मार्केट में मचा कोहराम

ग्लोबल मार्केट में शेयरों के गिरने से खलबली मची है। Gift Nifty 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 24,160 के लेवल पर कारोबार कर रहा। S&P और Nasdaq इंडेक्स ने साल 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी। गुरुवार को भारी बिकवाली के चलते S&P 500 में 2.31 फीसदी, तो नैस्डैक में 3.64 फीसदी की गिरावट हुई। Dow Jones की करें तो ये 1.25 फीसदी तक टूट गया है।

पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, 26 जुलाई से शुरू होगा ओलंपिक

शेयर मार्केट में क्यों आई गिरावट?

दरअसल, माना जा रहा है कि दुनिया की कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट ही अमेरिकी बाजार में मचे इस कोहराम के पीछे का कारण है। इनमें सबसे पहला नाम एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का है। टेस्ला के शेयर में जोरदार 12.3 फीसदी की गिरावट आई और ये 215.99 डॉलर प्रति शेयर के लेवल पर आ गया।

Elon Musk की नेटवर्थ पर भी दिखा असर

Tesla के शेयर में आई गिरावट का असर एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ पर भी देखने को मिल रहा है। इस गिरावट के कारण उनकी संपत्ति एक झटके में 21.7 अरब डॉलर (करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। हालांकि, इस नेटवर्थ में आई कमी के बाद भी एलन मस्क अभी भी दुनिया के नंबर-1 अमीर इंसान हैं। बता दें कि इस गिरावट के बाद उनकी कुल नेटवर्थ 241 अरब डॉलर है।

सोने के दरवाजे से लेकर आलीशान रूम तक, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग