श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रीलंका के खिलाफ किसे मिलेगा विकेटकीपिंग का मौका? कौन बनेगा गंभीर की पहली पसंद

श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका मिलने वाला है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था, लेकिन...
india-vs-sri-lanka-t20i-rishabh-pant-sanju-samson whom gautam-gambhir-choose as wicket-keeper

India vs Sri Lanka T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वहीं, ये भी सवाल उठ रहे हैं कि गौतम गंभीर किस विकेटकीपर को मौका देंगे। विकेटकीपर की लिस्ट में 2 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

गंभीर किसे देंगे विकेटकीपिंग का मौका?

श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका मिलने वाला है। हालांकि, दोनों विकेटकीपर्स में से प्लेइंग इलेवन में कोई एक ही खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऋषभ पंत और संजू सैमसन की। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप में सिर्फ ऋषभ पंत को ही खेलने का मौका दिया गया था, जबकि संजू पूरे मुकाबले में बाहर बैठे रहे थे।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही इतिहास रचेंगे हिटमैन रोहित शर्मा

पंत या सैमसन किसे चुनेगे गंभीर? (India vs Sri Lanka T20I)

अक्सर देखा गया है कि संजू सैमसन को टीम में तो मौका मिलता है लेकिन प्लेइंग इलेवन में संजू को काफी कम चांस दिया जाता है। अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाने के बाद भी संजू को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया। अब एक बार फिर से संजू की बजाय पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। पंत को मौका मिलता है तो वे नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा संजू दाएं हाथ और पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में गौतम गंभीर बाएं हाथ के बल्लेबाज को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नताशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें, हार्दिक पंड्या ने किया कमेंट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य