श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

ताइवान में भूकंप से जानमाल का नुकसान, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई संवेदना

pm modi on Taiwan earthquake

Taiwan Earthquake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में भूकंप के कारण लोगों की मौत से “गहरा दुख” व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत ताइवान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

ताइवान में बुधवार सुबह 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई है। भूकंप का केंद्र ताइवान के पूर्वी तट पर था। भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना और बचाव दल लापता लोगों को खोजने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया:

“ताइवान में भूकंप के कारण भारी विशान हुआ है। जानमाल के नुकसान से दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी दिली संवेदना है और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम ताइवान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वे इसके परिणामों को सह रहे हैं और इससे उबर रहे हैं।”

यह भूकंप ताइवान में पिछले 25 सालों में सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इस भूकंप में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 821 लोग घायल हुए हैं। 127 लोग अभी भी लापता हैं। भूकंप के कारण सुआह राजमार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ दरक गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी का कहना है कि दचिंगशुई सुरंग में लगभग 15 लोग फंसे हुए हैं, चोंगदे सुरंग में दो जर्मन नागरिक फंसे हुए हैं और जिनवेन सुरंग में 60 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के कारण ताइवान में 28 इमारतें झुक गई हैं या आंशिक रूप से ढह गई हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी