Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL: सुनील नरेन ने उधेड़ी DC की बखिया, KKR ने पावरप्ले में बनाया रिकॉर्ड

Sunil Narine Ipl 2024

IPL 2024 DC vs KKR: आईपीएल 2024 के 16वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावर प्ले में जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने सुनील नरेन को ओपनिंग में उतारते हुए एक बार फिर से धमाकेदार प्रयोग किया। सुनील नरेन ने डीसी के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बहुत तेजी के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

सुनील नरेन की पावर हिटिंग

नरेन की हिटिंग का आलम यह था कि पावर प्ले में, यानी 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 88 रन था। ये आईपीएल में केकेआर के लिए दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ 105 रन बनाए थे।

केकेआर की बहार

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी तक अपने लगातार दो मैच जीत चुकी है यह उनके अभियान का तीसरा मुकाबला है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ भी पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 85 रन बनाए थे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें तीन विकेट के नुकसान पर 43 रनों पर ही सीमित होना पड़ा था। इसके बावजूद टीम वह मैच जीत गई थी।

डीसी की मुश्किल

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो यह उनका यह सीजन में चौथा मैच है जिसमें उन्होंने एक ही जीत हासिल की है। डीसी के खिलाफ आईपीएल 2024 में अभी तक हुए तीन मैचों में विपक्षी टीमों ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे। पंजाब किंग्स ने डीसी के खिलाफ दो विकेट के नुकसान 60 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर 31 रन ही बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी ऋषभ पैंट एंड कंपनी के सामने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रनों पर धराशाई हुई थी।

लेकिन आज जब तक सुनील नरेन का दिन है अपनी तूफानी बैटिंग से एक बार फिर केकेआर की बैटिंग ऑर्डर को रोचक बना चुके हैं। नरेन इस सीजन में 225 से भी ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा