श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CBSE Compartment Exam 2024: कब होगी कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, यहां जानें सबकुछ

CBSE Compartment Exam 2024 know all the detail here

CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले 6.4 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। जी हां, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52% और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा है। इस दौरान कई ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी कंपार्टमेंट भी आई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कब सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित कराएगा।

कब होगी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

बता दें, इस वर्ष 122170 या 7.54 प्रतिशत छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी (CBSE Compartment Exam 2024) में रखा गया है। इन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित होने की संभावना है।

इस तरह चेक करें कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल

1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2. फिर, होमपेज पर ‘मुख्य वेबसाइट’ विकल्प पर क्लिक करें।

3. ‘नवीनतम @ सीबीएसई’ अनुभाग पर जाएं और ‘सीबीएसई कंपार्टमेंट टाइम टेबल 2024’ लिंक ढूंढें।

4. सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले