श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mumbai Storm: मुंबई में मचाई तबाही, तेज आंधी से गिरी होर्डिंग, 3 की मौत 56 घायल

mumbai massive strom season first rain with thunderstorm imd weather forcast

Mumbai Storm: मुंबई में सीजन की पहली बारिश हुई है। साथ ही तेज धूल भरी आंधी भी चली है। बारिश की वजह से जहां एक तरफ मुंबई वासियों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ तेज आंधी की वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। धूल भरी तेज आंधी चलने की वजह से कई जगह तबाही का मंजर भी देखा गया है।

होर्डिंग गिरने से 3 की मौत 54 लोग हुए घायल

पहली बारिश के साथ ही तूफान (Mumbai Storm) कितना तेज था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौसम खराब होने की वजह से सड़कों पर यातायात रुक गया। तेज हवाओं के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिर गई, जिसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 56 लोग घायल हो गए। वहीं, 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए कई हवाई उड़ाने भी रद्द करनी पड़ी।

शाम 5 बजे शुरू हुआ हवाई सेवाओं का संचालन

इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हुआ। दरअसल, मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालिक किया गया।

इन इलाकों में भी बारिश और तूफान चलने की आशंका

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा