Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौरे के लिए BCCI ने किया टीमों का एलान

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी का दूसरा दौर 12 सितंबर से शुरू होने वाला है। इसके लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीमों की घोषणा कर दी है
Duleep Trophy 2024

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी का दूसरा दौर 12 सितंबर से शुरू होने वाला है। इसके लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीमों की घोषणा कर दी है, जिसमें स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल, केएल राहुल, कुलदीप यादव को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया।

बीसीसीआई के एक बयान जारी कर कहा, “पुरुष चयन समिति ने 12 सितंबर से अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के लिए कुछ बदलावों की घोषणा की है।”

भारत ए के कप्तान गिल, राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप और आकाश दीप को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और वे आगामी दलीप ट्रॉफी के मैचों में नहीं खेलेंगे।

चयनकर्ताओं ने गिल के स्थान पर प्रथम सिंह (रेलवे), केएल राहुल के स्थान पर अक्षय वाडकर (विदर्भ सीए) और जुरेल के स्थान पर एसके रशीद (आंध्र सीए) को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी को टीम में कुलदीप की जगह मिली है, जबकि आकिब खान (यूपीसीए) टीम में आकाशदीप की जगह लेंगे।

शुभमन गिल का बांग्लादेश के दौरे के लिए चयन होने के बाद मयंक अग्रवाल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है।

इंडिया ए टीम:

मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दूबे, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।

इंडिया बी के यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और इनकी जगह सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू सिंह को शामिल किया है। तेज गेंदबाज यश दयाल को अपना पहला राष्ट्रीय कॉल-अप मिला है, जबकि सरफराज खान, जिन्हें भी भारत की टीम में रखा गया है।

इंडिया बी की टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), एन जगदीसन (विकेट कीपर), सरफराज खान, मुशीर खान, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर,नितीश कुमार रेड्डी, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी,  सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर)।

टीम डी से अक्षर पटेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है उनकी जगह निशांत सिंधु को लिया गया है। तुषार देशपांडे चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंडिया ए के विद्वाथ कवरप्पा को शामिल किया गया है।

इंडिया डी टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेट कीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, विद्वाथ कवरप्पा।

इंडिया सी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहली टीम के साथ उतरेगी।

पहले राउंड में इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हराया था, जबकि इंडिया सी ने इंडिया डी को चार विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, आकाश दीप को मिली जगह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात