Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इसी महीने भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं, पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
भारतीय टीम मार्च 2024 के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इससे पहले इंग्लैंड को भारतीय टीम 4-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया था। वहीं, इस बीच भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज हेड कोच गौतम गंभीर की अगुआई में खेलेगी। गंभीर के लिए यह पहली रेड-बॉल सीरीज होगी।
भारतीय टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा को दी गई है। इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वहीं, श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली है। बतौर स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को चुना गया है।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।











