Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई 40 साल की सजा

Father Raped His Daughter In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 40 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई है।
Father Raped His Daughter In Bijnor

Father Raped His Daughter In Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 40 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पिता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसमें से 90 हजार रुपये बच्ची को प्रतिकार के रूप में दिलाए जाने के आदेश दिए गए हैं।

आरोपी उस्मान ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की

बिजनौर में पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने 11 साल की मासूम से दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध करने वाले पिता उस्मान को दोषी करार देते हुए 40 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई। वहीं, लोक अभियोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्योहारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि आरोपी उस्मान ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि इससे पहले भी आरोपी बच्ची के साथ इस तरह की हरकत कर चुका था।

दोषी उस्मान को 40 वर्ष की सजा

वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पॉक्सो की धारा की वृद्धि कर पीड़ित बच्ची के अदालत में बयान दर्ज कराए थे, जिसमें पीड़िता ने अपने पिता पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। स्पेशल सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने सोमवार को दोषी उस्मान को 40 वर्ष की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप