Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मैंने कुछ भी नहीं…’, अदालत में गिड़गिड़ाया आरोपी संजय रॉय

Kolkata RG Kar Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी संजय रॉय...
SANJAY ROY

Kolkata RG Kar Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी संजय रॉय ने सोमवार को अदालत में दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है।

मैंने कोई अपराध नहीं किया- संजय रॉय

बता दें कि मामले में सजा सुनाए जाने से पहले रॉय ने अदालत से कहा, ‘‘मुझे फंसाया जा रहा है और मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मैंने कुछ भी नहीं किया है फिर भी मुझे दोषी ठहराया गया है।’’

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अनिर्बान दास ने रॉय को शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत दोषी ठहराया। बता दें कि रॉय को पिछले वर्ष अगस्त माह में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म करने और उसकी गला दबाकर हत्या करने का दोषी ठहराया गया।

CBI  ने किया फांसी का आग्रह

कार्यवाही के दौरान केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिवक्ता ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने का अनुरोध किया। एजेंसी के अधिवक्ता ने अदालत से कहा, ‘‘हम समाज में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़ी से कड़ी सजा का अनुरोध करते हैं।’’

ये भी पढ़ें- RG Kar case: सजा के एलान से पहले सियालदह कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi On Manusmriti
भारतीय विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?, मनुस्मृति विवाद पर CM योगी का राहुल गांधी पर पलटवार
Nagpur Gas Leak
Nagpur Gas Leak: गोधनी वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 56 लोग अस्पताल में भर्ती; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
UP Assembly Monsoon Session
UP: मानसून सत्र खत्म होते ही सचिन यादव का निलंबन रद्द, अगले सत्र में लौटेंगे सदन; विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश
Pilibhit Anam Murder Case
पीलीभीत अनम हत्याकांड: पांचों दोषियों को उम्रकैद, झूठी कहानी के पीछे छिपी थी खौफनाक साजिश
Ram Mandir Donations Row
UP: राम मंदिर चंदे की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने गाजियाबाद FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर