Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरकी पौड़ी से कांग्रेस ने शुरू की ‘केदारनाथ बचाओ पद यात्रा’, पूर्व सीएम ने कहा- BJP मांगे माफी

Congress Started Save Kedarnath Padyatra: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायक...
Congress Started Save Kedarnath Padyatra

Congress Started Save Kedarnath Padyatra: केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओ पद यात्रा की शुरुआत हरकी पौड़ी से की है। बुधवार को गंगा पूजा के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। हरिद्वार से शुरू हुई यह पद यात्रा गढ़वाल के अलग-अलग भागों से होते हुए केदारनाथ में समाप्त होगी।

जनसभाओं का होगा आयोजन

इस दौरान जगह-जगह पर जनसभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। पद यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि केदारनाथ सतयुग के सनातनी परंपरा की पहचान है, इसका व्यवसायीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ के नाम पर धाम बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

बीजेपी मांगे सार्वजनिक माफी (Congress Started Save Kedarnath Padyatra)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बाबा केदार के नाम पर जो पाप बीजेपी ने किया है, उस पर सरकार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की पद यात्रा के माध्यम से वे देश और प्रदेश की जनता को बताना चाहेंगे कि जो सामाजिक समरसता की बात करते हैं, उनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है।

यह भी पढ़ें- ‘बजट से यूपी गायब, डबल इंजन का क्या फायदा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lok Sabha passes Public Examination Amendment Bill
लोकसभा से पास हुआ सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, दोषियों पर ₹10 करोड़ तक जुर्माना और 10 साल की सजा
Rahul Gandhi
लोकसभा में राहुल गांधी का RSS पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों का असली दुश्मन संघ, शिक्षा मंत्रालय पर भी लगाए गंभीर आरोप
Parliament Anti Paper Leak Bill Debate
Parliament Anti Paper Leak Bill Debate: संसद में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल; जानें राहुल गांधी के दावों से लेकर संसद के हंगामे तक पूरी रिपोर्ट!
UP Politics
UP Politics: ‘2027 में मुख्य विपक्ष भी नहीं बचेंगे’, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- PDA गया, MY भी खतरे में
Rahul Gandhi attacks Pralhad Joshi
शिक्षा मंत्री बनते ही प्रल्हाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 'बलात्कारियों का बचाव करने वाले' को मिली जिम्मेदारी
Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज