श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Badrinath Highway: बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, सवारियों से भरा वाहन पलटा

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एक बोलेरो कैंपर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। बोलेरो कैंपर जैसे ही मारवाड़ी के निकट पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया...
Badrinath Highway Accident occurred on Badrinath Highway vehicle loaded with passengers overturned

Road Accident On Badrinath Highway: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट आज दोपहर करीब 12.15 बजे एक वाहन (बोलेरो कैंपर) ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। वाहन जोशीमठ की तरफ जा रहा था।

अनियंत्रित होकर पलटा बोलेरो कैंपर

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एक बोलेरो कैंपर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। बोलेरो कैंपर जैसे ही मारवाड़ी के निकट पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। उपर की सड़क से नीचे गिरे बोलेरो कैंपर में 7 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप-मर्डर पीड़िता के परिजनों से मिले नगीना सांसद चंद्रशेखर, मदद का

हाईवे पर लगा जाम (Road Accident On Badrinath Highway)

घायलों को उपचार के लिए जोशीमठ भेजा गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर बार दुर्घटनाग्रस्त वाहन को BRO ने जेसीबी मशीन के जरिए सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चल सका।
बता दें इन दिनों बारिश का सीजन चल रहा है। जिसके कारण उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सभी से सावधानी पूर्वक सड़क पर चलने की अपील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम