Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AI और Deepfake से बनाता था लड़कियों की न्यूड फोटो, यूपी STF ने किया गिरफ्तार

यूपी STF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी STF ने लड़कियों की न्यूड इमेज बनाकर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार कर लिया है...
AI/Deepfake| SHRESHTH BHARAT

AI/Deepfake: यूपी STF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी STF ने लड़कियों की न्यूड इमेज बनाकर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार कर लिया है। UP STF ने पकड़े गए आरोपी के पास से लड़कियों के चैटिंग के स्क्रीनशॉट, लड़कियों की न्यूड फोटो और जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी को लखनऊ से किया गया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यूपी STF ने साइबर क्रिमिनल रब्बानी को मटियारी चौराहे (लखनऊ) से गिरफ्तार किया। वह लड़कियों की AI तकनीकी और डीप फेक की मदद से न्यूड फोटो बनाता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी रब्बानी अब तक करीब एक दर्जन लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है। बताया जा रहा है कि रब्बानी यूपी के बाराबंकी जिले का रहने वाला है और कुछ ही समय पहले कतर से भारत लौटा है।

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

AI/Deepfake: गाजीपुर में दर्ज हुई थी एफआईआर

एएसपी STF के मुताबिक, बीते दिनों लखनऊ के गाजीपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें बताया गया था कि एक 15 वर्षीय किशोरी की किसी ने AI व डीप फेक की मदद से न्यूड तस्वीर बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद यूपी STF इस मामले की जांच में जुट गई, जिसके बाद मंगलवार को लखनऊ के चिनहट इलाके से रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

AI/Deepfake: एक साल पहले कतर से भारत लौटा

एएसपी के मुताबिक, पूछताछ में रब्बानी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह दसवीं पास है। वह एक साल पहले नौकरी करने कतर गया था, जहां उसने 6 महीने कम्प्यूटर पर एडिटिंग का काम किया, फिर भारत वापस आ गया। इसके बाद वह जनवरी-2024 में टेलीग्राम के माध्यम से डीपफेक व Bot NubeeAl ग्रुप से जुडा। यहां पर उसे वेबसाइट और ऐप के जरिए न्यूड फोटो बनाने के लिए फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और वेबसाइट के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद उसने इंस्टाग्राम से लड़कियों की फोटो/वीडियो चोरी कर AI/Deepfake के माध्यम से न्यूड फोटो बनाकर उन्हीं को भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इतना ही नहीं वह लड़कियों को रुपयों के लिए ब्लैकमेल करता था।

Elvish Yadav पहुंचे ईडी दफ्तर, 8 घंटे तक हुई पूछताछ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा