श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में बिरयानी कनेक्शन

उमेश पाल और सिपाही हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर।

प्रयागराज: उमेश पाल एवं सिपाही हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापे डाले जा रहे हैं। पुलिस को मिले CCTV में क्रेटा गाड़ी से उतरकर गोली मारते हुए नज़र आ रहा है अतीक का बेटा असद अहमद। इसके बाद से यूपी एसटीएफ लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बिरयानी शॉप संचालक की भूमिका संदिग्ध

इसके अलावा इस केस में बिरयानी कनेक्शन सामने आया है। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की भूमिका संदिग्ध है। यूपी पुलिस ने जांच में पाया कि वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था वो नफीस अहमद की थी। हालांकि नफीस ने कुछ महीने पहले ही इस कार को एक महिला को बेच दिया था। प्रयागराज जिले के जीटीबी नगर इलाके की रहने वाली रुखसार को क्रेटा कार बेची गई थी। पुलिस के मुताबिक बिना नंबर की इस क्रेटा कार को बाहुबली अतीक अहमद के धर के पास से बरामद किया गया। इंजन और चैसि नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया। इस बात की खबर लगते ही बिरयानी शॉप संचालक नफीस और रुखसार दोनों फरार हो गये। यूपी एसटीएफ दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की माने तो बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस का अतीक अहमद गिरोह से पुराना नाता है। साल 2020 में नफीस के रेस्टोरेंट पर सरकारी बुलडोजर चल चुका है।

सी ए ए और एनआरसी के आंदोलन में धरने पर बैठी महिलाओं को बिरयानी बांटकर भी सुर्खियों में आया था नफीस।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना