Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक के परिवार को आशंका, हो सकता है एनकाउंटर

atiq

आंतक का पर्याय कहा जाने वाला अतीक अहमद आज गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज पहुंचेगा. अभी हाल में ही यूपी में उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का नाम आया था. इस मामले में दर्ज FIR  में अतीक अहमद मुख्य आरोपी था. अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से लाकर 28 मार्च को MP – MLA कोर्ट में पेश किया जायेगा. इससे पहले अतीक अहमद को जून 2019 में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया गया था. 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि अतीक को यूपी से दूर गुजरात की उच्च सुरक्षा वाली जेल में ट्रांसफर किया जाए. अतीक पर उमेश पाल की हत्या का मुकदमा चल रहा है लेकिन अतीक को 28 मार्च को कोर्ट में उमेश पाल के अपहरण के मामले में पेश होना है. विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल का 2006 में अपहरण हुआ था जिसका आरोप अतीक अहमद पर लगा था इसी केस की कल MP – MLA कोर्ट में पेशी है.

अतीक के परिवार वाले इस बात से भी घबरा रहे है कि कहीं साबरमती से प्रयागराज आते समय अतीक अहमद की गाड़ी ना पलट जाए. अतीक के परिवार वालों ने बार बार इस बात को कहा है और इस तरह की आशंकाए जताई हैं. आपको याद दिलाते चले कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे की गाड़ी पलट गई थी जिसमें विकास दुबे की मौत हो गई थी. ये घटना 10 जुलाई 2020 की है. प्रदेश में उस समय भी भाजपा की सरकार थी, योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सीएम थे और आज भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ही है. अतीक अहमद का पूरे यूपी विशेषरूप से पूर्वांचल में काफी खौफ है. अतीक के खिलाफ जाने की कोई गलती नहीं करता है. अतीक अहमद पर संगीन धाराओं में कई सारे मुकदमें दर्ज है, अतीक के साथ साथ अतीक के परिवारजनों पर भी कई मुकदमें दर्ज है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या अतीक सकुशल वापस प्रयागराज आ पायेंगे या फिर अतीक के परिवार की आशंकाए सही साबित होंगी ?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा