Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश,18 लोगों की गई जान

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल गया। फिलहाल, अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस हासदे में कितनी जनहानि हुई है...
tribhuvan-international-airport-in-nepal-plane-crashed-and-caught-fire

Nepal Plane Crash: नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल गया। फिलहाल, अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस हासदे में कितनी जनहानि हुई है।

टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा (Nepal Plane Crash)

प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्लेन सौर्य एयरलाइंस का था। प्लाइट का नंबर 9N – AME (CRJ 200) था। रिपोर्ट्स की मानें तो, विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसकी वजह से भीषण हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- AI और Deepfake से बनाता था लड़कियों की न्यूड फोटो, यूपी STF ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव की टीम पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द आग बुझाई जाए, ताकि उसमें सवार यात्रियों के बारे में पता चल सके।

19 में से 18 लोगों की मौत

वहीं, इस प्लेन क्रैश की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि विमान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। हादसे की वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। 

बता दें कि एहतियात बरतते हुए त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों की लैंडिंग को लखनऊ और कोलकाता की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा