श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

CM योगी का बड़ा फैसला, इस महीने UP के 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

उत्तर प्रदेश में 39 हजार राज्य कर्मचारियों और आधिकारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था।
UP Government Employees| SHRESHTH BHARAT

UP Government Employees: उत्तर प्रदेश में 39 हजार राज्य कर्मचारियों और आधिकारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था। साथ ही पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन 39 हजार कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को आदेश दिया था कि 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करें, लेकिन 8 लाख 27 हजार 583 कर्मचारियों में सिर्फ 788506 कर्मचारियों ने ही संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया है, जबकि 39077 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।

जानें किस विभाग के कर्मचारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा

राज्य सरकार की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस के 99.65 प्रतिशत कर्मचारियों ने और कृषि विभाग के 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा जमा कर दिया है। वहीं पशुधन, पंचायतीराज, आयुष और चिकित्सा शिक्षा के 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

रैगिंग से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड, छलका पिता का दर्द; बोले-IPS बनाना…

इन विभागों से मांगी गई थी डिटेल

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 8,46,640 कर्मचारी और अधिकारी (UP Government Employees) हैं, जिनमें से 7,88,506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसके अलावा, जिन विभागों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था, उनमें सैनिक कल्याण, टेक्सटाइल, खेल, बेसिक शिक्षा, कृषि और महिला कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, राजस्व विभाग और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

UP: 5 साल के मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी