Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: 5 साल के मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

पीड़ित पक्ष ने बाबूगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को लगभग 3 बजे, उनके 5 साल के पोते को अर्श और जुनैद नाम के दो लोगों ने बहला-फुसलाकर घर से एक खेत में ले गए...
imageHapur Gang Rape Case| SHRESHTH BHARAT

Hapur Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना बाबूगढ क्षेत्र में एक गांव में 5 साल के मासूम बच्चे के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान खेत के पास बकरी चरा रहे दो युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो आरोपित पक्ष से शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार की तरफ से चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

वीडियो बनाकर किया वायरल

पीड़ित पक्ष ने बाबूगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को लगभग 3 बजे, उनके 5 साल के पोते को अर्श और जुनैद नाम के दो लोगों ने बहला-फुसलाकर घर से एक खेत में ले गए। वहां, दोनों ने बारी-बारी से बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। खेत में मौजूद अन्य दो लोग, रिजवान और अल्फेज, इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाते रहे और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब 26 सितंबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई।

दहेज बना तीन तलाक की वजह, सास ने बनाया हलाला का दबाव; पढ़ें पूरी खबर

पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी

जब पीड़ित परिवार (Hapur Gang Rape Case) अपनी शिकायत लेकर आरोपियों के घर गया, तो आरोपियों ने न केवल उनकी बात अनसुनी की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं और उन्हें घर से खदेड़ दिया। इस घटना से डरे सहमे परिवार ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में CM योगी ने कांग्रेस और PDA पर जमकर बोला हमला

बाबूगढ़ थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार