Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Navratri 2024: इस दिन से हो रहा नवरात्रि का शुभारंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की विधिवत पूजा-पाठ की जाती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?
Navratri 2024| SHRESHTH BHARAT

Navratri Kalash Sthapana Muhurat: जल्द ही मां दुर्गा पधारने वाली हैं। मां अम्बे के भक्तों के लिए नवरात्रि (Navratri 2024) का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। नौ दिन तक मानों घर में रौनक सी छा जाती है। पूरा परिवार मिलकर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुट जाता है।

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की विधिवत पूजा-पाठ की जाती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नवरात्रि (Navratri 2024) कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?

इस दिन से शुरू हो रही नवरात्रि (Navratri 2024)

नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस साल (2024) नवरात्रि 3 अक्टूबर (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को नवमी पर होगा। दशहरा 12 अक्टूबर (शनिवार) को मनाया जायेगा।

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना से होती है। माना जाता हैं कि घट स्थापना शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, क्योंकि यह काफी फलदायी होता है।  इस बार कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

पहला शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रहा, जो  सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त  सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक होगा। आप इस बीच कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं।

Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, पूर्ण होगी सारी इच्छाएं

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा