Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: खट्टर को मिल रही टक्कर, क्या पूर्व CM बनेंगे MP?

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से इस बार के लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। आइए जानते हैं इस सीट का इतिहास...
Lok Sabha Election 2024

Loksabha Election 2024: हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट है। यहां से बीजेपी के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनाव मैदान में हैं। 70 वर्षीय खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। दिव्यांशु 30 वर्ष के हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के बाद आए कई न्यूज एजेंसियों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में बीजेपी को हरियाणा में 10 में से 5 से 7 सीटें मिलने की उम्मीद बताई है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 10 में से 10 सीटें मिली थीं। 2019 में बीजेपी को 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे।

मैदान में है पूर्व सीएम

मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को हुआ था। वे 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के 10वें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद खट्टर ने 12 मार्च 2024 को त्यागपत्र दे दिया था। खट्टर 18 साल बाद सीएम पद पर पहले ऐसे नेता थे, जो गैर जाट थे। मनोहर लाल खट्टर संघ के प्रचारक रहे चुके हैं।

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर कड़ा मुकाबला

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इन 10 सीटों पर 2 करोड़ 76 हजार 768 मतदाता हैं। चुनाव में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव 25 मई को हुआ था।

हरियाणा में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार
करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। गुरुगराम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की टक्कर कांग्रेस नेता राज बब्बर से है। फरीदाबाद सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह से है। कुरुक्षेत्र सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जिंदल का मुकाबला दो पार्टियों से हैं। जिंदल के सामने आप के सुशील गुप्ता और आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला हैं।

Exit Poll Result 2024: एक बार फिर मोदी सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल

हिसार सीट पर बीजेपी के रणजीत सिंह चौटाला चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश, जजपा के नैना चौटाला और आईएनएलडी के सुनैना चौटाला से है। सिरसा में बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से है। यहां बीजेपी से अशोक तंवर और कांग्रेस से कुमारी शैलजा चुनाव मैदान में हैं। रोहतक सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कड़ा मुकाबला है। अंबाला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी का मुकाबला बीजेपी के बंतो कटारिया से है। बंतो कटारिया भाजपा के पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर बीजेपी के धर्मबीर और कांग्रेस के राव दान सिंह चुनावी मैदान में हैं। सोनीपत सीट पर बीजेपी के मोहन लाल बडौली और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी चुनाव लड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज