Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव नतीजों से पहले जनता को पड़ी महंगाई की मार, अब इतना ज्यादा देना होगा टोल टैक्स

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को घोषित होने वाली है। पूरे देश के लोग चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आम लोगों को एक बड़ा झटका लगा है।
toll tax| Nationwide toll plazas| 5% fee hike| shreshth bharat

Toll Tax Rate: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को घोषित होने वाली है। पूरे देश के लोग चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आम लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अमूल दूध की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम जनता के जेबों पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

5 प्रतिशत से ज्यादा देना होगा टोल टैक्स

पूरे देश में सोमवार से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर 5 प्रतिशत से ज्यादा का टोल टैक्स भरना होगा। सूत्रों के मुताबिक, 1 अप्रैल से ही हाईवे यूजर फीस को बढ़ाना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इसे रोक दिया गया था।

3 जून 2024 से लागू होंगी नई दरें

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नई दरें 3 जून 2024 से लागू की जाएंगी। टोल फीस को संशोधित करना सालाना कवायद का हिस्सा है, जो होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन से जुड़ी होती है। नेशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा हैं। इन मार्गों पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार यूजर फीस ली जाती है।

टोल टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध करते रहे हैं चालक

टोल टैक्स एक ऐसा शुल्क है जो वाहन चालकों को कुछ इंटरस्टेट एक्सप्रेस वे, नेशनल और स्टेट हाईवे को पार करते समय देना पड़ता है। ये नियम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत आते हैं। इसके तहत दोपहिया वाहन चालकों को टोल टैक्स में कुछ छूट दी गई है। टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी का विरोध विपक्ष के साथ-साथ कई वाहन चालक कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में क्यों नहीं बनती है BJP की सरकार,

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’