श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा नेता ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बना किया ब्लैकमेल

यह घटना पूरा कलंदर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 75 दिन पहले एक लड़की काम करके अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह मोईन खान की बेकरी के सामने से होकर गुजरी तो...
SP Leader Gang-Raped Minor| shreshth bharat

SP Leader Gang-Raped Minor: अयोध्या में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी सपा नेता के खिलाफ 30 घंटे तक कोई भी FIR दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर में 2012 से ही भदरसा पुलिस चौकी चल रही थी, जिसके कारण उसके खिलाफ अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई, लेकिन जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ, न सिर्फ सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई, बल्कि मंगलवार की रात को पूरी की पूरी पुलिस चौकी ही 3 किमी दूर भरत कुंड में शिफ्ट कर दी गई।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना पूरा कलंदर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 75 दिन पहले एक लड़की काम करके अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह मोईन खान की बेकरी के सामने से होकर गुजरी तो मोईन ने कहा कि बेटी घर पर टोस्ट लेती जाओ। इस पर वह दुकान पर जैसे ही पहुंची, मोईन खान और उसके नौकर राजू ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्ला न सके, इसलिए मुंह दबा दिया।

मोइन और उसके नौकर राजू ने मिलकर लड़की को दुकान के अंदर खींच कर ले गये। फिर वहां मोईन ने उसके साथ रेप किया। वहीं, मोईन का नौकर दूर खड़ा मेरा वीडियो बना रहा था। इसके बाद राजू ने भी मेरे साथ रेप किया और मुझे वीडियो दिखाकर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो तेरी ये अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा, तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नही रहोगी। उसके बाद लड़की चुपचाप घर आ गई और किसी को भी इस बारे में नहीं बताया।

पेट में दर्द हुआ तो पता चला प्रेग्नेंट है (SP Leader Gang-Raped Minor)

पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के 60 दिन बाद बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई और पेट में दर्द होने लगा। जब हम बेटी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने चेक करके बताया कि ये प्रेग्नेंट है। बेटी से पूछने पर बेटी ने सारी बात बता दी।

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुई कोई सुनवाई

पीड़िता की मां ने भदरसा चौकी पर शिकायत भी दर्ज कराई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर लड़की की मां ने पुरा कलंदर के SHO को पूरी घटना बताई। SHO ने तहरीर लिखवाकर मोईन और राजू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है।

कौन हैं मोईन खान? (SP Leader Gang-Raped Minor)

बता दें कि मोईन खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। मोईन की कई दुकानें हैं, जो किराये पर चलती हैं। साथ ही मेन रोड पर मोईन की बेकरी की दुकान भी है। जिस पुलिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी, वो चौकी मोईन के घर में ही चल रही थी।

नोएडा: झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

अयोध्या के सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया दोनों आरोपी मोईन और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर गैंगरेप और पाॅक्सो की धारा लगाई गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज