Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नोएडा: झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 8 में बुधवार यानी आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई...
Noida Fire Case| shreshth bharat

Noida Fire Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 8 में बुधवार यानी आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बच्चों के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से इलाज के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गहरी नींद में सो रहे थे परिवार के सभी सदस्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 8 के फेज-1 थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब चार बजे एक झुग्गी में आग लग गई। जिस दौरान आग लगी, उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके कारण नींद में सो रहे बच्चों की जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

घर का सारा सामान जलकर हुआ राख (Noida Fire Case)

नोएडा फायर अधिकारी के मुताबिक, तीनों बच्चियां परिवार के साथ कमरे में सो रही थीं। बच्चियां बेड पर, जबकि माता-पिता जमीन पर सो रहे थे। आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे तीनों बच्चे आस्था (10 वर्ष), नैना (7 वर्ष) और आराध्या (5 वर्ष) आग में झुलस गए। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पिता दौलत राम (32) को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्रीति सूदन बनीं UPSC की नई अध्यक्ष, संभाल चुकी हैं कई महत्वपूर्ण पद

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले बच्चों के पिता बैटरी रिक्शा चलाते हैं। जिस समय हादसा हुआ, उस समय कमरे में बैटरी चार्ज हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी की वजह से ही आग लगने की घटना हुई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग