Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Leak! फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक, मुनव्वर फारूकी ने दिया बड़ा हिंट

इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो के विनर को लेकर बड़ा हिंट दिया है। अब ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शो में आते ही मुनव्वर ने कहा था कि वो..
bigg-boss-ott-3-winner-name-leaked-before-finale-naezy-winner-first-runner-up-sana-makbul-munawar-faruqui ANIL KAPOOR SHOW

Bigg Boss OTT 3 Winner Name Leak: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले के काफी नजदीक आ गया है। 2 अगस्त यानी शुक्रवार को शो का ग्रैंड फिनाले है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, शो में नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो के पहले डबल एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। दरअसल, ट्रॉफी के सबसे पक्के दावेदार लवकेश कटारिया को घर से बाहर कर दिया है। हालांकि, अरमान मलिक को भी घर से बेघर हो गए हैं, लेकिन उनसे लोगों को इतनी उम्मीद नहीं थी।

इस बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो के विनर को लेकर बड़ा हिंट दिया है। अब ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शो में आते ही मुनव्वर ने कहा था कि वो लवकेश को साथ ले जाने के लिए आए हैं। हुआ भी ऐसा ही, और लव एविक्ट हो गए। जाते-जाते फारुकी विनर के नाम का भी हिंट गए हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन हो सकता है जो ले जाएगा चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये…

लवकेश कटारिया का शो से पत्ता साफ (Bigg Boss OTT 3 Winner Name Leak)

फिनाले से 2 दिन पहले मुनव्वर फारुकी ने घर में एंट्री की और आते ही लवकेश को देख बोले तुझे तो मैं साथ ले जाने ही आया हूं। इसके अलावा सना मकबूल से भी बात करते हुए फारुकी ने इस बात को रिपीट किया था। जैसा उन्होंने बोला हुआ भी कुछ ऐसा ही और जीत के नजदीक पहुंच चुके लवकेश कटारिया का घर से पत्ता कट गया।

विनर के नाम का भी दे गए हिंट

जाते-जाते मुनव्वर फारुकी विनर के नाम का भी हिंट दे गए हैं। जी हां, उन्होंने जब लव को घर से साथ ले जाने की बात कही थी तो नैजी को भी कहा था कि वो उनके लिए पेड़े लाने भूल गए हैं। नैजी जब पूछता है क्यों तो मुनव्वर ने बोला कि तुम्हारा मुंह मीठा करवाना था।

यह भी पढ़ें- Lovekesh Kataria और Armaan Malik हुए घर से बेघर, कौन हैं टॉप-5 कंटेस्टेंट?

नैजी ने हैरान होते हुए पूछा ऐसा क्यों तो वो बोले कि तुम गेम में अच्छा खेलते हुए इतना आगे आ गए हो बस इसलिए। अब मुनव्वर का ऐसा कहना कहीं न कहीं ये हिंट दे गया है कि नैजी विनर हो सकता है।  हालांकि ये सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

कौन होगा फर्स्ट रनर अप

अब खबरी बॉस लेडी की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसे देख विनर के साथ-साथ फर्स्ट रनर अप का नाम भी सामने आ गया है। जी हां लिस्ट में साफ नजर आ रहा है कि नैजी को विनर का दावेदार माना है तो सना मकबूल जो कि उनकी खास दोस्त है तो फर्स्ट रनरअप का दावेदार माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती