Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

निकाय चुनाव तक बरकरार रहेगा रालोद का हैंडपंप

हैंडपंप

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल की राज्य पार्टी की मान्यता चली गई थी, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के लिए राहत भरी बात ये है कि रालोद की मान्यता और रालोद का सिंबल हैंडपंप यूपी में होने वाले निकाय चुनाव तक बरकरार ही रहेगा. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण रालोद का सिंबल अभी भी निकाय चुनाव तक रालोद के पास ही रहेगा. ये रालोद के लिए और जयंत चौधरी के लिए बड़े ही खुशी की खबर है. और साथ में ही सपा के लिए भी ये खबर खुशी लाने वाली है. यूपी में जल्दी ही निकाय चुनाव होने वाले हैं और सभी दल भाजपा का विजयी रथ रोकने की फिराक में हैं. निकाय चुनावों में शहरी मतदाता ही होते हैं और भाजपा की हमेशा से ही शहरी मतदाताओं पर अच्छी पकड़ रहती है.

आपको बता दे कि पश्चिम यूपी में अपनी ठीक ठाक पकड़ रखने वाली रालोद की राज्य पार्टी का दर्जा छिन चुका है लेकिन रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनाव आयोग से अपनी पार्टी के सिंबल को ना छिनने को कहा था. और चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी होने के कारण रालोद का सिंबल हैंडपंप निकाय चुनाव तक के लिए रालोद को देने की छूट दे दी. रालोद को 2002 में राज्य पार्टी का दर्जा मिला था जो लगभग 21 सालों के बाद अब छिन गया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा