श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा में खर्च हुए थे इतने पैसे, ट्रस्ट ने पेश किया लेखा-जोखा

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। अब ट्रस्ट की ओर से समारोह में होने वाले खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, समारोह की व्यवस्था पर 113 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
Ram Mandir| shreshth bharat

Ram Mandir: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। अब ट्रस्ट की ओर से समारोह में होने वाले खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, समारोह की व्यवस्था पर 113 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Ram Mandir निर्माण पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च

हाल ही में हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा जोखा पेश किया गया। इस वित्तीय वर्ष में राम मंदिर सहित इंफ्रास्ट्रक्चर और राजस्व मदों में हुए कुल खर्च को मिला कर राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

इस वित्तीय वर्ष में कुल वास्तविक खर्च 676 करोड़ बताया गया है, जिसमें मंदिर निर्माण पर 540 करोड़ और 136 करोड़ का व्यय अन्य मदों में किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर 113 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आइए जानते हैं कि किसमें कितना पैसा खर्च हुआ…

स्थायी शेड और टेंट सिटी35.97 करोड़
अक्षत पूजन कार्यक्रम30.85 करोड़
विज्ञापन21.77 करोड़
डेकोरेशन लाइटिंग14.62 करोड़
अन्न5.11 करोड़
पूजन अनुष्ठान1.06 करोड़
राग सेवा93 लाख
लाउडस्पीकर68 लाख
बिजली व्यवस्था43 लाख
मंडल पूजन43 लाख
यातायात व्यवस्था43 लाख
ऑफिस की व्यवस्थाएं8 लाख
अन्य तैयारियां51 लाख

बैठक में बजट की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल खर्च का अनुमान 850 करोड़ है। उन्होंने बताया कि इस अनुमानित खर्च में 670 करोड़ का व्यय मंदिर निर्माण और 180 करोड़ अन्य मद में खर्च हो सकते हैं।

UP Police Constable Exam: पेपर लीक की अफवाह फैलाने पर पूर्व मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

ट्रस्ट के महासचिव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच 676 करोड़ रुपये के कुल खर्च की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 540 करोड़ मंदिर (Ram Mandir) निर्माण पर खर्च हुआ, जबकि 136 करोड़ अन्य मद में खर्च किए गए। साथ ही यह भी बताया कि अन्य मदों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर किए गए खर्च भी शामिल हैं।

बैंकों से ब्याज के रूप में हुई 204 करोड़ की आमदनी

चंपत राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल आय 363 करोड़ 34 लाख की हुई है, जिसमें सबसे अधिक आमदनी बैंकों से ब्याज के रूप में हुई है, जो कि करीब 204 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, ट्रस्ट के कार्यालय के काउंटर पर नकदी और चेक के रूप में कुल 58 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

वहीं, दानपात्र में 24 करोड़ 50 लाख के चढ़ावे की गिनती कराकर धनराशि बैंक में जमा की जा चुकी है। इसी तरह देशभर से ट्रस्ट के खातों में श्रद्धालुओं द्वारा ऑनलाइन 71 करोड़ की धनराशि जमा कराई गई।

100 से अधिक विद्वानों ने सम्‍पन्‍न कराया था प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

बता दें, रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्‍त‍ियां शामिल हुईं थीं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्‍ठान 16 जनवरी से शुरू हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुख्‍य यजमान के तौर पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया था।

लगातर तीसरी बार देश के सबसे पसंदीदा CM बने योगी आदित्यनाथ

इस दिन रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए। एक हफ्ते तक चले इस अनुष्‍ठान को लक्ष्मीकांत दीक्षित और गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के नेतृत्व में दक्षिण भारत समेत दिल्ली, काशी और अयोध्या के 100 से अधिक प्रमुख विद्वानों ने सम्‍पन्‍न कराया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी