Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राममंदिर की छत से पानी टपकने पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये…

Ram Temple Water Leakage: इस मामले को लेकर ट्रस्ट लगातार अपनी सफाई पेश कर रहा है। इसी बीच महासचिव चंपत राय ने कहा कि गर्भगृह जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां एक भी बूंद पानी छत से नहीं टपका है...
Ram Temple | water leakage | shreshth bharat

Ram Temple Water Leakage: राम मंदिर की छत से पानी टपकने की खबर चर्चा में है। दिनों दिन इस मामले में लोगों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि आखिर करोड़ों रुपये की लागत से बना मंदिर पहली ही बरसात क्यों नहीं झेल पाया? वहीं, इस मामले को लेकर ट्रस्ट लगातार अपनी सफाई पेश कर रहा है। इसी बीच महासचिव चंपत राय ने कहा कि गर्भगृह जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां एक भी बूंद पानी छत से नहीं टपका है।

चंपत राय ने क्या कहा?

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर और परकोटा परिसर में बरसात के पानी की निकासी का सुनियोजित तरीके से इंतजाम किया गया है, जोकि लगातार जारी भी है। मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर और परकोटा परिसर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं होगी। श्री रामजन्म भूमि परिसर मे बरसात के पानी को अंदर ही पूर्ण रूप से रखने के लिए रिचार्ज पिटो का भी निर्माण कराया जा रहा है।

इस वजह से रामलला के दरबार में टपक रहा पानी, नृपेंद्र मिश्रा ने कही ये बात

जानें पूरा मामला

बता दें, अयोध्या के राम मंदिर की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। इस बात का दावा खुद मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया था। उनका कहना था कि जहां रामलला विराजमान हैं वहां पहली बरसात में ही पानी चूने लगा। अंदर भी पानी भर गया था। मुख्य पुजारी का कहना है कि जो निर्माण हुआ है उसमें देखना चाहिए कि कहां कमी रह गई, जिसकी वजह से पानी टपक रहा है।

राम मंदिर में टपका पानी- पुजारी सत्येंद्र दास

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि मंदिर के अंदर भी पानी भर गया। पानी निकलने का कोई जगह नहीं है और पानी टपकता भी है। ऐसे में जरूरी है कि इस समस्या का समाधान सबसे पहले किया जाए। आज-कल में ही इस समस्या के समाधान को सुनिश्चित करने की जरूरत है। अगर बरसात शुरू हो जाएगी तो वहां पूजा अर्चना भी मुश्किल हो जाएगा।

राम मंदिर दर्शन से पहले जान लीजिए ये खास बातें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड