Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड: सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।
Woman Dead Body In A Bag

Woman Dead Body In A Bag: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में नेशनल हाईवे के किनारे एक बैग में महिला का शव मिला है। सड़क किनारे महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।

बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच-74 काशीपुर हाईवे के किनारे मोहनपुर गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने हल्दी के खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की पन्नी में एक महिला का शव मिला। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और नाक से खून बह रहा था। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे।

शर्मसार! राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार ने दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। महिला की हत्या कर शव को बैग में भरा गया था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। मृतका का चेहरा साफ पहचान में आ रहा है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Mahakumbh 2025: रोडवेज बसों में चस्पा होंगे “आओ चलें महाकुंभ” के स्टीकर, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा