Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां शुरू, निगम ने किए खास प्रबंध

राधा अष्टमी को लेकर निगम अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली हैं। राधाष्टमी को देखते हुए बरसाना में दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की तैनाती रहेगी।
Radha Ashtami 2024| shreshth bharat

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी का पर्व हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिन राधा रानी के जन्म का प्रतीक है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 11 सितंबर को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर भक्त उत्साह और भक्ति भाव के साथ राधा रानी की पूजा करते हैं। वहीं, इस बार राधाष्टमी के पर्व पर बरसाना और राधा रानी मंदिर की बिजली गुल नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निगम अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली हैं। राधाष्टमी (Radha Ashtami 2024) को देखते हुए बरसाना में दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की तैनाती रहेगी। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर टेस्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, दो शिफ्टों में चार एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा, अलग-अलग शिफ्टों में 11 जूनियर इंजीनियर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही, 25 जगहों पर 50 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की ड्यूटी रहेगी। इनमें 8 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स मंदिर के आसपास 4 स्पॉट पर ड्यूटी देंगे। साथ ही, 4 एई मीटर की ड्यूटी 33 केवी बरसाना बिजलीघर और 11 केवी कोसी बिजलीघर पर रहेगी।

लखनऊ में 3 मंजिला इमारत गिरी, 4 लोगों की गई जान ; 20 से अधिक घायल

वहीं, मंदिर पर तीन ट्रॉली और पांच ट्रांसफॉर्मर स्पेयर में रखे जाएंगे। इसके अलावा, बरसाना में खराब कंडक्टर बदलने का काम किया गया है। सभी ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ बैरिकेडिंग करवा दी गई है। सभी बिजली के खंभों पर 7 फीट तक 3 एमएम की प्लास्टिक लगा दी गई है। एलटी लाइन के सभी तारों को इंसुलेटेड करा दिया गया है।

राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) के अवसर पर मेले के दौरान निगम अधिकारी बरसाना में कैंप करेंगे। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने पर तुरंत उसे ठीक किया जाएगा। साथ ही, बड़ा फाल्ट होने पर बिजली की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा।

जाति देखकर ली गई जान… अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर एनकाउंटर को दिया सियासी मोड़

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग