Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ में 3 मंजिला इमारत गिरी, 4 लोगों की गई जान ; 20 से अधिक घायल

हादसा भारी बारिश के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि हरमिलाप टॉवर नाम की यह इमारत बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और अचानक ढह गई...
3 storey building collapsed in Lucknow 4 people lost their lives; more than 20 injured

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत अचानक ढह गई, जिससे कम से कम 4 लोगों की जान चली गई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हादसा भारी बारिश के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि हरमिलाप टॉवर नाम की यह इमारत बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और अचानक ढह गई।

राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

फिलहाल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। यह घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। भारी बारिश के कारण शहीद पथ पर स्थित एक पुरानी इमारत ढह गई।

मलबे की चपेट में आया ट्रक

हादसे के समय इमारत में लगभग 20 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस इमारत का इस्तेमाल एक दवा कंपनी करती थी। इमारत गिरने के दौरान एक ट्रक भी मलबे की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें- Hathras Road Accident: मरने वालों की संख्या 17 हुई, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2 लाख

लखनऊ में हुई इस भयानक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग