Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉस के तानों से परेशान कर्मचारी ने दी जान, 19 साल से शोरूम में कर रहा था काम

राजस्थान के कोटा में अपने बॉस से परेशान होकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान लेने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इस नोट में उसने अपने बॉस पर आरोप लगाया है कि उनके बॉस को लगता था कि वो चोर है। वो बार-बार उन्हें ऐसे ही पुकारता था।
Rajasthan| shreshth bharat

Rajasthan: राजस्थान के कोटा में अपने बॉस से परेशान होकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। घटना कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का है। 40 साल के सेल्समेन विजयपाल ने बॉस के तानों से परेशान होकर अपनी जान दे दी। उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक जनकपुरी इन्द्रा कॉलोनी का निवासी था।

जान लेने से पहले लिखा सुसाइड नोट

अपनी जान लेने से पहले विजयपाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इस नोट में उन्होंने अपने बॉस पर आरोप लगाया है कि उनके बॉस को लगता था कि वो चोर है। वो बार-बार उन्हें ऐसे ही पुकारता था। पुलिस भी विजयपाल पर यकीन नहीं करती थी। बार-बार उसे थाने में बुलाकर परेशान किया जाता था।

आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बॉस के खिलाफ दर्ज हुआ केस

आत्महत्या करने से पहले कर्मचारी ने सुसाइड नोट में लिखा, मालिक चोर कहता है, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। इस तर्ज पर मृतक की पत्नी ने उसके बॉस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने शोरूम के मालिक पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

19 साल से शोरूम में कर रहे थे काम

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने कोई चोरी नहीं की। उस शोरूम में वो 19 साल से काम कर रहा था। उन्होंने कभी वहां से एक कील तक नहीं चुराई, लेकिन लोगों ने उन्हें ही चोर समझ लिया।

हुगली में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से यौन उत्पीड़न! BJP ने फिर ममता को घेरा

उन्होंने लिखा कि विज्ञान नगर थाने की पुलिस उन्हें तंग कर रही थी। उन्होंने नौकरी न छोड़ने का कारण बताते हुए लिखा कि मैं इसलिए नौकरी नहीं छोड़ पा रहा, क्योंकि ये लोग फिर मुझे ही फंसा देंगे। मेरा बॉस बार-बार मुझे चोर कहता है। मैं एक साल से टूट चुका हूं। (Rajasthan)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग